लखीमपुर खीरी,
भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ने और उसे सहेजने की अद्भुत अभिव्यक्ति, विद्या भारती द्वारा संचालित सनातन धर्म सरस्वती शिशु वाटिका में नागपंचमी पर्व के अवसर पर देखने को मिली। परंपरा और पौराणिकता से ओतप्रोत इस आयोजन में बाल मनों ने संस्कृति के रंगों से सजी एक जीवंत तस्वीर रच दी।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की संचालिका हीरा सिंह के प्रेरणादायी उद्बोधन से हुआ।

उन्होंने श्रद्धा और सरलता से राजा परीक्षित, जन्मेजय और आस्तिक मुनि की कथा को बालकों के सम्मुख प्रस्तुत किया, जिसमें सर्प यज्ञ की भीषण अग्नि को संत के हस्तक्षेप से शांति मिली। यह प्रसंग उस बोध को जगाता है जिसमें नागों के संरक्षण की बात की जाती है और पंचमी तिथि को सर्प जाति के सम्मान का प्रतीक माना गया।

संयोजिका बहन पूनम सिंह ने ‘गुड़िया पीटने की परंपरा’ की रोचक और शिक्षाप्रद कथा सुनाई, जिसमें एक भोली बहन द्वारा नाग पर किए गए आघात के फलस्वरूप उत्पन्न सर्पदोष से मुक्ति हेतु एक कपड़े की गुड़िया को प्रतीक रूप में पीटने का विधान बताया गया। यह कथा न केवल बच्चों को मंत्रमुग्ध कर गई, बल्कि उन्हें दोष-निर्मूलन, पशु-प्रेम और धार्मिक विधियों के गूढ़ संदेश से भी परिचित करा गई।बच्चों ने रंग-बिरंगी कपड़ों से बनी गुड़िया लेकर इस परंपरा का अनुपालन किया और भाई-बहन के इस सांस्कृतिक संवाद को उल्लास के साथ जीवंत किया। संपूर्ण वातावरण संस्कृति-संवर्धन और परंपरा-प्रेम की गूंज से गुंजायमान हो उठा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।