बरुआसागर(झांसी) मंगलवार को ग्राम घुघुवा में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना से गांव में हड़कंप मच गया।फिलहाल,अभी तक आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ग्राम घुघुवा निवासी भवानी देवी पत्नी हरिशंकर रायकवार लगभग(45)वर्ष मंगलवार को आवास के पास स्थित रामकुमार नायक के खेत के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।जानकारी के अनुसार,महिला सुबह घर से शौच के लिए कहकर निकली थी। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन चिंतित हुए,तभी खेत में काम कर रहे मजदूरों ने कमरे के अंदर महिला को फंदे पर लटका हुआ देखा और तुरंत घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस अब परिजनों से पूछताछ कर और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed