लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश
मितौली खीरी। मितौली में नागपंचमी के अवसर पर शाम को गुड़िया डालने की प्राचीन परंपरा का निर्वहन किया गया। मंगलवार को कस्बे की कुंवारी कन्याओं ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया। इसके बाद उन्होंने गुड़िया डालने की परंपरागत प्रथा निभाई।
इस अवसर पर लड़कों ने भी उत्सव में हिस्सा लिया। उन्होंने कुश और सन से बनाए गए। पारंपरिक पटाखे चटखाए। नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा का विशेष महत्व है।


यह त्योहार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन गुड़िया पूजन और गुड़िया डालने की प्रथा हिन्दू परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कुंवारी कन्याओं द्वारा विशेष विधि-विधान से की जाने वाली यह पूजा शुभ मानी जाती है।
मितौली में हर वर्ष इस परंपरा का पालन किया जाता है। इस वर्ष भी कस्बे में उत्साह का माहौल देखा गया। पूजन के दौरान सभी धार्मिक रीति रिवाजों का पालन किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *