रिपोर्ट::सूरज गुप्ता
सिद्धार्थनगर :: ब्लॉक संसाधन केन्द्र नौगढ़ अन्तर्गत प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केन्द्र नौगढ़ के सभागार में हुई। कार्यों की समीक्षा करते हुये समय से कार्य पूर्ण करने, सूचना के ससमय उपलब्ध कराने आदि पर चर्चा हुआ। बच्चों का विद्यालय में प्रवेश, शिक्षा से वंचित बच्चों का प्रवेश, पुस्तक वितरण, बच्चों की उपस्थिति व ठहराव, राज्य परियोजना द्वारा दिये गये दिशा निर्देश एवं विद्यालय के जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण, उपभोग वाउचर एवं विद्यालय में फर्नीचर, बालवाटिका में बच्चों का प्रवेश, शिक्षक प्रशिक्षण, आईसीटी लैब, खेलकूद, समय सारणी, अपार आईडी, समेकित शिक्षा, दिव्यांक जागरूकता पोस्टर, आधार हेतु शपथ पत्र, खेलकूद प्रतियोगिता, खेलकूद सामग्री एवं विद्यालय और शौचालय के साफ सफाई आदि कार्यों की समीक्षा एवं विस्तृत चर्चा हुई। इन सब कार्यों के पालन का निर्देश खण्ड शिक्षा अधिकारी राम सिंह ने प्रधानाध्यापकों को दिये। इस अवसर पर एआरपी शशि यादव, अनन्त यादव, जेपी गुप्ता, शिव शंकर, रामपाल एवं प्रधानाध्यापक ज्योति यादव, जितेन्द्र कुमार मिश्र, जितेन्द्र चौधरी, विपिन कुमार, कंचन अलोक, निधि, जन्नत जावेद, धर्मेंद्र कुमार, बिन्दु, ममता, ऐश्वर्या, फिरदौस फातिमा, अरुण, कृष्णकान्त, मंजुला आदि लोग उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।