रिपोर्ट–सूरज गुप्ता
शोहरतगढ/सिद्धार्थनगर :: विधानसभा शोहरतगढ़ अन्तर्गत विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुचुइयां में मिनी हाईमास्ट लाइट का उदघाटन प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष डा0 पवन कुमार मिश्र के अध्यक्षता में फीता काट कर ग्रामीणों के मौजूदगी में परिगवा के बाबा बृजेश दत्त शुक्ल ने किया। मंगलवार की देर शाम उदघाटन के दौरान जैसे ही हाईमास्ट लाइट का स्वीच आन हुआ तो हाईमास्ट लाइट की दूधिया रोशनी से गांव जगमगा उठा। गांव के अन्धेरे में दिन जैसा उजाला पा कर ग्रामीण बहुत खुश हुए। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष डा0 पवन मिश्र ने बताया कि लुचुइयां गांव में प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। यहां रोज शाम को पूजा आरती होती है।काफी दिनों से ग्रामीणों की मांग थी कि यहां एक मिनी हाईमास्ट लाइट लग जाय तो मंदिर परिसर की सुन्दरता बढ़ने के साथ रात में श्रद्धालुओ को पूजा पाठ करने में सुगमता मिलती। जिस पर हमने तीन हाईमास्ट लाइट ग्राम पंचायत से लगवाया है, जिसमें एक लुचुइयां शिव मंदिर परिसर में दूसरा बैदौला गांव में व तीसरा नडौरा गांव के बीच में लगा है। लाइट लगनें की काफी लोगों के घरों कों रोशनी मिल रही। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में एक-एक लाइट और लग जाता तो पूरे गांव को रोशनी मिलती। जिस पर डा0 पवन मिश्रा ने लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रयास किया जायेगा कि गांव के दूसरे व मेन जगह पर लाइट लग जायें। उदघाटन के दौरान परिगवा के बाबा बृजेश दत्त शुक्ल, वीरेन्द्र मिश्र, राजकुमार उपाध्याय, कुबेर नाथ उपाध्याय, उपेन्द्र नाथ उपाध्याय, धर्मेन्द्र उपाध्याय, अरुण कुमार उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, संजय मिश्रा, राम अवध चौधरी, रामदेव, सिठाई, अनिल कुमार यादव, रामचन्द्र, बब्बू उपाध्याय, राजकिशोर पाण्डेय, बाल गोविन्द, महेन्द्र आदि लोगों से साथ काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।