मृतिका
परिजन

रिपोर्ट–सूरज गुप्ता
जनपद सिद्धार्थनगर के कोतवाली जोगिया उदयपुर क्षेत्र के ग्राम सभा ककरही में सोमवार देर सायं एक
विवाहिता 20 बर्षीय अंजनी का शव घर के कमरे
में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। विवाहिता के मायके पक्ष ने इस मौत को आत्महत्या नहीं बल्कि पूर्व नियोजित हत्या बताया है। मायका पक्ष ने पति सहित जेठ, जेठानी पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। अंजनी का विवाह लगभग 4 वर्ष पहले ग्राम ककराही निवासी बच्चन से हुई थी। उसके पास एक 3 वर्ष का एक मासूम पुत्र भी है, जिसका नाम अनूप है। मृतका अंजनी के पिता राम लखन लोधी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए दबाव बनाया जा रहा था और मेरी बेटी का पति बच्चन शराब की नशे में धुत होकर बेटी को मारता पीटता रहता था। सोमवार को उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया ताकि यह आत्महत्या लगे। और हम लोगों को बिना सूचना दिये ही लाश को नीचे उतार दिया गया। गांववालों की सूचना पर हम यहां आये थे। परिजनों ने कहा कि मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती थी, उसका पति उसे नशे में धुत होकर मारता पीटता था। घटना के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने कमरे की जांच की। वहीं जोगिया कोतवाली के प्रभारी मीरा चौहान ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम
रिपोर्ट के आधार पर की जायेगी। फिलहाल मां का साया मासूम अनूप के सिर से उठ गया। यह मामला एक बार फिर दहेज उत्पीड़न और नवविवाहिताओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।