रिपोर्ट – सूरज गुप्ता
सिद्धार्थनगर::कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे संगठन सृजन अभियान की समीक्षा हेतु मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों ने 15 अगस्त 2025 तक जनपद के सभी बूथों पर बूथ कमेटी गठन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि जनपद में संगठन सृजन अभियान बड़ी तेजी से चल रहा है। ब्लाक कांग्रेस की कमेटियां गठित हो चुकी हैं और साथ ही मण्डल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों का भी चयन कर लिया गया है, जिसकी सूची प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजी जायेगी और अब पूरे जनपद में कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से बूथ कमेटियों का गठन भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिये गये समय सीमा के भीतर कर लिया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार गुड्डू, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह, अनिल सिंह अन्नू, कोषाध्यक्ष रियाज मनिहार, महासचिव ऋषिकेश मिश्रा, शौकत अली एवं ब्लाक अध्यक्षगण बढ़नी इश्तियाक चौधरी, खेसरहा गंगेश्वर राय, डुमरियागंज मुकेश चौबे, बांसी शिव कुमार दूबे, उसका बाजार गुल मोहम्मद, लोटन प्रमोद कुमार, नौगढ़ रितेश त्रिपाठी, बर्डपुर होरी लाल श्रीवास्तव, खुनियांव श्याम किशोर पाण्डेय, जोगिया कौलेश्वर पासवान, शोहरतगढ अवध बिहारी, मिठवल सिरपत गौड़ आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।