रिपोर्ट–सूरज गुप्ता
डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर::तहसील डुमरियागंज के सोनहटी चौराहे पर देशी शराब की दुकानों पर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जिसको लेकर आबकारी विभाग भी शक के घेरे में हैं। वहीं देशी शराब दुकानों पर ओवररेटिंग और तय समय से पहले बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि सोनहटी चौराहे पर
देशी शराब की दुकान पर ₹55 की शराब ₹70 में बेची जा रही है। शराब की दुकान सुबह 6 बजे ही खोल दी गई, जबकि आबकारी विभाग के आदेश के मुताबिक दुकान खोलने का समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक तय है। वायरल वीडियो सोनहटी स्थित देशी शराब दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो दो दिन पुराना है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आबकारी विभाग की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि आबकारी विभाग की मिलीभगत से ओवररेटिंग और अवैध समय पर बिक्री का खेल खुलेआम चल रहा है। अब सवाल यह उठता है कि क्या विभागीय संरक्षण में उक्त गोरखधन्धा हो रहा है? जिला प्रशासन और आबकारी विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में कौन जिम्मेदार ठहराया जायेगा और क्या कार्रवाई होगी?

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।