रिपोर्ट–सूरज गुप्ता
खेसरहा/सिद्धार्थनगर::जनपद सिद्धार्थनगर के थानाक्षेत्र खेसरहा के बेलौहा बाजार में एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा दिनांक 28 जुलाई सोमवार रात करीब 9:30 बजे हुआ। पेट्रोल पम्प से लगभग 100 कदम आगे करमा बाबू गांव निवासी सीताराम पुत्र इन्दर प्रजापति की बाइक की टेम्पों से आमने-सामने टक्कर हो गई।
सीताराम हाल ही में 26 जुलाई को मुम्बई से अपने गांव आया था। उनका पूरा परिवार अभी भी मुम्बई में रहता है। वह अकेले ही आये थे और रात में अपने ससुराल सुहई नगवां गांव जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खेसरहा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त होने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जायेगी। इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।