सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन सरगुजा केसरी प्रदीप और कुमार बने दुर्गेश हिमांशु राज एम.डी .न्यूज़ छत्तीसगढ़ अंबिकापुर द्वारा ग्राउंड रिपोर्टिंग नाग पंचमी के अवसर पर सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के मल्टीपरपज स्कूल परिसर में बनाया गया अखाड़े में सरगुजा केसरी और सरगुजा कुमार दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।प्रतियोगिता में पहलवानों ने बढ़ चढ़कर उत्साह से भाग लिया इस स्पर्धा में सरगुजा केसरी का किताब प्रदीप असोला जबकि उपविजेता मोहम्मद अयान अंबिकापुर रहे विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को क्रमशः 21 व ₹11000 का नगद पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार सरगुजा कुमार के विजेता दुर्गेश वंशगार बिलासपुर रहे जिन्हें ₹11000 नगद और सरगुजा कुमार के उपविजेता लक्ष्मी कुमार असोला रहे जिनहे 5100 नगद व शिलड का पुरस्कार दिया गया ।प्रतियोगिता में सरगुजा अभिमन्यु का खिताब पर भी दंगल हुआ जिसमें अर्जुन सारथी असोला विजेता बने जिन्हें ₹3100 नगद पुरस्कार दिया गया जबकि उपविजेता देवानंद उदारी रहे जिन्हें कि ₹2100 दिया गया इसके पूर्व अतिथियों के द्वारा हनुमान जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन और आरती कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया दीप प्रज्वलन कर आरती कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर सरगुजा कुश्ती संघ के संरक्षक मेजर अनिल सिंह, रामा पांडे, ललन प्रताप सिंह, दितेंद्र मिश्रा, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ,पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा, कलेक्टर विलास भोसकर ,भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, rss के जिला प्रचारक जितेंद्र शर्मा, निगम के सभापति हरमिंदर सिंह टिनी,अभिमन्यु गुप्ता ,आलोक दुबे, मधुसूदन शुक्ला, कुश्ती संघ के अध्यक्ष विकास पांडे ,दीपक सिंह तोमर, संजीव वर्मा, शशिकांत जायसवाल, प्रकाशमणि त्रिपाठी, रवि शंकर जायसवाल ,आदि उपस्थित थे सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर ने आयोजन समिति को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यदि आयोजन समिति के द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तो प्रशासन के द्वारा 5 लाख रुपए की मदद दी जाएगी शारीरिक सौसठव और स्वास्थ्य के लिए जीवन में खेल आवश्यक है मौजूदा समय में कुश्ती के क्षेत्र में भी उज्जवल भविष्य की अपार संभावनाएं हैं।


