बाराबंकी में एक महिला पुलिसकर्मी का शव सड़क के किनारे मिला है बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के बिंदौरा गांव में बुधवार सुबह हाईवे किनारे एक महिला पुलिसकर्मी का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। शव अर्धनग्न अवस्था में था, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं सूचना मिलते ही मसौली पुलिस मौके पर पहुंची और उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी देकर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार सुबह बिंदौरा में लखनऊ गोंडा हाईवे के किनारे एक महिला का शव पड़ा देखा गया। शव अर्धनग्न अवस्था में था। और उसके पास ही पेट पड़ी मिली जिसे बाद में पुलिसकर्मियों ने पहनाया महिला ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। उसकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट पर विमलेश नाम लिखा था लेकिन पी एन ओ पुलिस नंबर अंकित नहीं था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतक महिला पुलिसकर्मी की उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है और आशंका है कि वह बाराबंकी के सुबेहा थाने में तैनात थी हालांकि पुलिस अभी इस जानकारी की पुष्टि नहीं कर रही है और मृतक की पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है घटना की गंभीरता को देखते हुए मसौली थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने घटनास्थल का बारीकि से मुआयना किया और शव को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।