कालपी/जालौन कोटा बैराज से 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से मंगलवार को यमुना नदी के उफनाने का सिलसिला जारी रहा। कालपी में 5- 6 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ कर यमुना नदी का जलस्तर दोपहर को 106 .50 मीटर पार कर गया है। यमुना नदी में बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए एसपी डॉ दुर्गेश कुमार एडीएम संजय कुमार एसडीएम,सीओ तथा कोतवाल ने दिन भर तटवर्ती इलाकों में ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।उल्लेखनीय हो कि कालपी में यमुना नदी पर खतरे का निशान 108 मीटर पर है। जबकि चेतावनी प्वाइंट 107 मीटर पर दर्ज है।मंगलवार की दोपहर को यमुना नदी का जल स्तर 106. 50 मीटर पर है। फिलहाल यमुना नदी का जलस्तर 5- 6 सेंटीमीटर प्रति घंटे के हिसाब से बढ़ रहा है। केन्द्रीय जल आयोग केंद्र कालपी प्रभारी रूपेश कुमार के अनुसार कोटा बैराज से करीब 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़ जाने के बाद यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिससे आगामी समय में यमुना का जल स्तर 107 मीटर से ऊपर पहुंचने की पूरी संभावना है यदि कोटा बैराज से और भी पानी छोड़ा गया तो कालपी में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान तक भी पहुंच सकता है। यमुना नदी का जलस्तर शनिवार 26 जुलाई 100.32 मीटर पर था। लेकिन शनिवार से जलस्तर में तेजी से बढ़ने का सिलसिला जारी है।इंसेट रपटा तथा सड़क डूबने से दर्जन ग्रामो का सम्पर्क कटा, अधिकारियों ने जाने हालकालपी जालौन मंगलवार को यमुना नदी के उफनाने तथा बाढ़ के कारण सहायक नून नदी पर मंगरोल- पड़री मार्ग का रपटा जलमग्न हो गया है। वही यमुना नदी की बाढ़ से रायगढ़ नाला की पुलिया डूब जाने तथा सड़क जलमग्न हो जाने से कालपी – रायड़ दिवारा मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार ने विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। तथा आवश्यक निर्देश दिये। इससे पहले उपपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने राजस्व कर्मचारियों के साथ मंगलवार को स्थल का दौरा किया। एसडीएम ने जलमग्न रपटें को पार न करने की नसीहत दी गई है।पुलिस को सुरक्षार्थ तैनात किया है। रपटा जलमग्न हो जाने से कालपी मुख्यालय से पड़ी,नरहान,दहेलखंड,उरकरा कला समेत आधा दर्जन ग्रामो का आवागमन प्रभावित हो गया है। वही कालपी से गुलौली, रायड़ दिवारा,सुरौली,सुरौला आदि गांवों का आवागमन ठप्प हो जाने से ग्रामीणो को दिक्कत से जूझना पड़ रहा है।फोटो – यमुना नदी के किनारे निरीक्षण करते अधिकारी . .
जिला ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ी

