बाराबंकी : उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद बाराबंकी संगठन द्वारा हड़ताल के बावजूद सक्षम जिम्मेदारों द्वारा कमीशन देने की बात के बावजूद आज तक कोटेदारों के 5 माह के राशन वितरण का कमीशन आज तक नहीं दिया गया है जबकि संगठन के जिम्मेदारों द्वारा हड़ताल भी की गई जिसने जिले के समस्त उचित दर विक्रेता मौजूद रहे।विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा कोटेदारों को शीघ्र ही कमीशन दिलाने की बात भी कही गई।लेकिन वह हवा हवाई साबित हो रही है 5 माह से राशन वितरण का कमीशन नहीं मिलने पर कोटेदारों पर क्या समस्या है यह जिले से लेकर प्रदेश के अधिकारी और कर्मचारी भी जानते हैं और यह जानकारी खाद्य आयुक्त को भी है।अब देखना यह है कि जिम्मेदार कब तक कोटेदारों को अपनी मनमानी का शिकार करते रहेंगे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *