लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।
मितौली खीरी। मितौली के प्राथमिक विद्यालय खंजन नगर ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के 5 छात्र-छात्राओं का वीर बहादुर सिंह के स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर में प्रवेश के लिए अंतिम रूप से चयन हुआ है। यह ज़िले का पहला परिषदीय स्कूल बन गया है। जिसके इतने बच्चों का स्पोर्ट्स कालेज में चयन हुआ है।
शैक्षिक सत्र 2025 -26 के प्रथम चरण में दो छात्राओं सरिता देवी और पूजा देवी का चयन हुआ था। दूसरे चरण में एक छात्र अनमोल पाल और दो छात्राओं साहिबा और अंकिता पाल का चयन किया गया है। इन सभी का चयन जिम्नास्टिक खेल के लिए हुआ है।
इन छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता से ज़िले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी किसी से कम नहीं है। प्राथमिक विद्यालय खंजन नगर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सलीम अहमद के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत का परिणाम है कि इन बच्चों का स्पोर्ट्स कालेज में चयन हुआ है।
मितौली खीरी।
बहुआयामी समाचार मितौली
संवाददाता योगेश कुमार गौतम
