पीलीभीत: पीलीभीत में शूटिंग खेल को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने जिले के गांधी स्टेडियम में 10 मीटर की इनडोर शूटिंग रेंज बनाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है।

हाल ही में पीलीभीत के युवा खिलाड़ी प्रजित शुक्ला ने दिल्ली में आयोजित प्री-उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर राइफल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इसके बावजूद, पीलीभीत में अभ्यास के लिए कोई इनडोर शूटिंग रेंज न होने के कारण खिलाड़ियों को बरेली और अन्य जिलों में जाना पड़ता है।महासभा का मानना है कि जिले में शूटिंग की सुविधा न होने से कई युवा प्रतिभाएं इस खेल से जुड़ नहीं पाती हैं। यदि गांधी स्टेडियम में इनडोर शूटिंग रेंज बन जाती है, तो यह जिले के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगा और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में महासभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अशोक वाजपेई, महासचिव दीपक शुक्ला, युवा महासचिव आशीष दीक्षित, जिला मंत्री महेश मिश्रा, संयुक्त मंत्री ज्ञानेंद्र दीक्षित, एडवोकेट पीयूष शुक्ला, एडवोकेट नीरज शुक्ला, लक्ष्मण प्रसाद, विकास दीक्षित और अमित दीक्षित सहित कई प्रमुख सदस्य मौजूद थे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed