सिंगाही खीरी। ग्राम मसुरहा से शनिवार को श्रावण मास के पावन अवसर पर सामूहिक कांवड़ यात्रा गोकर्णनाथ धाम (छोटी काशी के लिए श्रद्धा व उल्लास के साथ रवाना हुई। श्रद्धालुओं का यह दूसरा जत्था ग्राम स्थित प्राचीन योगी बाबा स्थान से गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ के लिए पदयात्रा पर निकला। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामवासियों ने मिलकर एक सामूहिक ग्रुप बनाया और भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ यात्रा आरंभ की। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हैं यात्रा के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करने व सतर्कता बरतने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को एकता और अनुशासन का संदेश भी देती है श्रद्धालु भक्तों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। मार्ग में सुहेली बैराज पर शिवभक्तों के स्वागत व जलपान की व्यवस्था भी की गई ।इस मौके पर पत्रकार मकसूद अली पूर्व प्रधान जवाहरलाल गयादीन अखिलेश कुमार घनश्याम कमलेश कुमार राहुल राज अजय चौहान बराती लाल ननकू गुप्ता मटरू माता बहने व अन्य भगत जन मिल कर प्रतिनिधि सभी कांवड़ यात्रियों को शुभकामनाएं दीं |

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed