निघासन खीरी- ग्राम पंचायत लुधौरी के गाँव रानीगंज के दुर्गा मन्दिर से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ महादेव के दर्शन के लिए जा रही कावड़ पदयात्रा मे पूर्व प्रधान लुधौरी रामपाल मौर्य ने पहुँच कर सभी कांवरियों का तिलक वंदन कर मीठा खिलाकर भोलेनाथ के दर्शन के लिए छोटीकाशी के लिए रवाना किया।

सावन महिने के चतुर्थ सोमवार के अवसर पर लाखों की संख्या में कांवरिया बाबा गोकर्णनाथ के दर्शन के लिए छोटी काशी पहुंच रहे हैं। सुबह से ही लगातार तेज बारिश हो रही थी। फिर भी भक्तगणों में तनिक भी उत्साह कम ना हुआ। ऐसी बारिश के मौसम में नंगे पैर कांवरिया भोलेनाथ के भजनों में झूमते हुए छोटी काशी के लिए जाते दिखे। इस कावड़ पदयात्रा में छोटे-छोटे बच्चे बुजुर्ग एवं महिलाएं भी छोटी काशी के लिए जाती दिखी। भक्तों का महादेव के साथ एक ऐसा प्रेम जो उनको इस तपती धूप और लगातार बारिश भी भक्तो को रोक ना सकी।

बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम और मनमोहक झांकियो के साथ ग्राम वासियों ने कावड़ यात्रा का आयोजन किया। पूर्व प्रधान का पूरा सहयोग ग्राम वासियों को एवं कांवरियों को मिला। सभी कांवड़ियों की यात्रा मंगलमय हो ऐसी कामना के साथ सभी को छोटी काशी के लिए पूर्व प्रधान ने रवाना किया। कांवरियों के स्वागत के लिए पंडित रजनीश दीक्षित,प्रमोद दीक्षित,आशीष गुप्ता छाजु,लालबहादुर सिंह भिंडाल, अन्नूलाल गुप्ता, रामू गुप्ता, आशीष शुक्ला, नीरज यादव, अमित यादव, उत्तम मौर्य,रामनरेश यादव, राकेश यादव, रामशरण मौर्य, रामनरेश मौर्य, राजू सिंह, राहुल सिंह, व सैकड़ो भक्तगण और रानीगंज के ग्रामवासी उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed