रिपोर्ट-रामानंद
बाराबंकी।बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बहन सुश्री मायावती जी के दिशा निर्देश पर तुलसी प्रसाद गौतम जी को बाराबंकी बसपा जिला अध्यक्ष की कमान सौंप गई ।

तुलसी प्रसाद जी को बाराबंकी जिला अध्यक्ष बनाए जाने की खबर जैसे ही जिला बाराबंकी पहुंची कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी में खुशी की लहर दौड़ गई जिला कार्यालय बाराबंकी पहुंचने पर तुलसी प्रसाद गौतम का कार्यकर्ताओं ने फूल माला मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया जिला कार्यालय भीम नगर फतेहाबाद बाद में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बहन मायावती जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया साथ ही साथ प्रमोद कुमार गौतम को भाईचारा कमेटी का जिला संयोजक बनाया गया ।

आरपी गौतम एडवोकेट पूर्व मंडल संयोजक अयोध्या मंडल ने कहां की तुलसी प्रसाद गौतम जी के जिला अध्यक्ष बनने से बहुजन समाज पार्टी जनपद बाराबंकी में मजबूत होगी तुलसी प्रसाद गौतम बसपा जिला अध्यक्ष बाराबंकी ने कार्यकर्ताओं से कहा ईमानदारी से संगठन और मिशन के प्रति समर्पित रहकर 2027 में बसपा की सरकार बनाने का संकल्प पूरा करना है।

जिला कार्यालय पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी विजय कुमार गौतम अयोध्या मंडल कोऑर्डिनेटर राजेश गौतम एडवोकेट दिग्विजय सिंह आर पी गौतम एडवोकेट विक्रम गौतम पूर्व अध्यक्ष जिला संयोजक माधव सिंह पटेल पूर्व जिला महासचिव अरविंद यादव नवमी लाल फौजी रमेश चंद्र भारती एडवोकेट अमन वीर गौतम एडवोकेट एडवोकेट संगीता गौतम दिनेश गौतम अनिल कुमार अयोध्या प्रसाद राम सिंह दिनेश गौतम अनिल कुमार अमन गौतम संजय कुमार चंद्रिका प्रसाद अर्जुन राजकुमार सत्य प्रकाश प्रदीप कुमार राजेंद्र प्रसाद आरिफ खान विधानसभा उपाध्यक्ष विवेक कुमार यादव एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे ।
