महोबा- पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह द्वारा ऐतिहासिक कजली मेला महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जनपदीय पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों के साथ मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यापक पुलिस प्रबंध करने, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने मेला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों से समुचित सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वार्ता की और उनकी तैयारियों की समीक्षा की।


उन्होंने निर्देश दिया कि मेला परिसर में दो दुकानों के बीच के मार्गों को पर्याप्त चौड़ा रखा जाए, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। मेला स्थल के भीतर वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोबा ने आयोजन समिति को आश्वस्त किया कि मेले के सुचारू आयोजन हेतु पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी और हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर दीपक दुबे, पीआरओ पुलिस अधीक्षक विषय देव बुन्देला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनीष कुमार पाण्डेय, प्रभारी यातायात सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *