महोबा- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की निदेशानुसार जिला अध्यक्ष संतोष कुमार धुरिया के नेतृत्व में संगठन सृजन की बैठक संपन्न हुई। जोनल कोऑर्डिनेटर बुंदेलखंड प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आज महोबा के कपूर गैरेज हाल जिला कांग्रेस कमेटी महोबा की ब्लॉक कमेटी ,मंडल अध्यक्ष व उनकी कमेटी व फ्रंटल के अध्यक्षों की सूची की समीक्षा कर बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। जिला कोऑर्डिनेटर सम्मानित अनुज मिश्रा ने भी बूथ स्तर पर जाने के लिए सभी ब्लॉक अध्यक्षों वह मंडल अध्यक्षों को दिशा निर्देश दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव खेमचंद अहिरवार जी द्वारा किया गया। अन्य वक्ताओं में अशफाक सर्वर ,शैलेंद्र विश्वकर्मा ,महेश अहिरवार , संदीप झा , जितेंद्र राजपूत,हरगोविंद सिंह खुराना, बलदेव प्रसाद रैकवार , अरविंद द्विवेदी , वृंदावन ,महेंद्र प्रताप सिंह , संगीता ,प्रियंका , संजीव कुमार अहिरवार ,उमेश पाल आदि ने संगठन सृजन को सफल बनाने के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किए।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *