Slug : गरबा रास महोत्सव 5.O का भव्य आयोजन 30 सितम्बर से, बनारस में दिखेगा रंगारंग नजाराबनारस से सुभान अली की रिपोर्ट Anchor// वाराणसी में कैंटोनमेंट स्थित पटेल नगर कॉलोनी के एक निजी होटल मजिक लिव में रविवार को गरबा रास महोत्सव 5.O को लेकर एक भव्य प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मंच पर सलमान खुर्शीद, आयोजक अनिल साहू, साथ ही उत्कर्ष वर्मा, अभिषेक राय और नागेश पंडित की गरिमामयी उपस्थिति रही।Vo// इस दौरान पत्रकारों से संवाद करते हुए अनिल साहू ने बताया कि “हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अनिल साहू वेडिंग प्लानर के बैनर तले गरबा रास महोत्सव 5.O का आयोजन भव्य स्वरूप में किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। यह आयोजन दिनांक 30 सितम्बर और 1 अक्टूबर को होटल डी पेरिस, कैंटोनमेंट में संपन्न होगा।”Vo// इस गरबा महोत्सव में शहरवासियों को मनोरंजन के साथ-साथ सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस का भी भरपूर मौका मिलेगा। खास तौर पर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह इस आयोजन की विशेष आकर्षण होंगे। इनके अलावा, सेलिब्रिटी डीजे वेरोनिका राजपूत, डीजे स्पाइडी, गुजराती गरबा क्वीन मोना जी, एंकर निकिता राजपूत और एंकर उत्कर्ष वर्मा मंच की रौनक बढ़ाएंगे।Vo// इस गरबा महोत्सव का एक विशेष पहलू यह भी रहेगा कि नारी सशक्तिकरण को समर्पित इस आयोजन में बनारस की उन विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जो निरंतर महिलाओं के अधिकारों और उनके हक के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। आयोजक मंडल का कहना है कि यह सिर्फ एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं बल्कि सामाजिक चेतना का भी प्रतीक होगा।Vo// आयोजन की तैयारी में युवा वर्ग की भी अहम भूमिका है। प्रेस वार्ता में प्रियांशु दुबे, एहसान अहमद, शिखा गुप्ता, तन्मय, आयुष, हिमांशु रावत, आदिल ज़फर सहित अन्य युवा सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने कंधों पर ज़िम्मेदारियां ली हैं।Vo// बनारस, जो हमेशा से आध्यात्म और संस्कृति का केंद्र रहा है, अब गरबा की लय और आधुनिक संगीत की धुनों पर थिरकता नजर आएगा। आयोजन समिति की मंशा है कि गरबा को सिर्फ गुजराती संस्कृति तक सीमित न रखकर इसे एक अखिल भारतीय उत्सव बनाया जाए, जिसमें हर समुदाय, हर वर्ग की भागीदारी हो।Anchor// गरबा रास महोत्सव 5.O में शामिल होने के लिए पंजीकरण और पास की प्रक्रिया जल्द ही आयोजक मंडल की ओर से घोषित की जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी और दर्शक सोशल मीडिया या आयोजक से संपर्क कर सकते हैं। बनारस से सुभान अली की रिपोर्ट



