मनमानी के चलते नहीं है कोई विद्युत शेड्यूल।

बाराबंकी :जिले की तहसील रामनगर के अंतर्गत विद्युत उप केंद्र सिरौली गौसपुर द्वारा रामनगर ब्लॉक के दर्जनों से अधिक ग्राम पंचायतों की बिजली सप्लाई की जाती है लेकिन महीनों से विद्युत कटौती इस प्रकार की जा रही है।जिसकी कोई सीमा नहीं है।रात में अत्यधिक विद्युत कटौती की जाती है।और दिन में बिजली कटौती इस प्रकार से होती है कि 24 घंटे में सही रूप से 10 या 12 घंटे बिजली मिलना मुश्किल है।नाम न छापने के शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि जब बिजली कम दी जाती है तो बिल पूरा कैसे आता है इसमें अधिकारियों की मनमानी चरम सीमा पर है जिस गांव में 20, बिजली के कनेक्शन है उसी गांव में 40, लोग कर्मचारियों की सांठ गांठ से कटिया लगाए हुए हैं।चेकिंग की सूचना लाइनमैन ग्राम पंचायत में मौजूद दलालों को देते हैं और जांच अधिकारियों के आने के पूर्व कटिया उतार ली जाती है।अगर किसी विभागीय अधिकारी द्वारा निष्पक्ष जांच कराई जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी दिखाई देगा।बिजली उपभोक्ता बिल जमा करे और चोर फ्री में बिजली का लाभ ले यह विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर संदेहात्मक सवाल पैदा करता है अब देखना यह है कि विभागीय जिम्मेदार अधिकारी इस तरह ध्यान देते हैं या भ्रष्टाचार में लिप्त विभागीय सहयोगियों द्वारा जनमानस को प्रताड़ित करते रहेंगे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *