मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एवं थाना प्रभारी खतौली बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा की गयी। कार्यवाही
थानाक्षेत्र खतौली के ग्राम अंती में संजय पुत्र चरता निवासी ग्राम अंती थाना खतौली,की जांघ में गोली लगने के से मृत्यु हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में मृतक के चचेरे भाई धर्मवीर सिहं द्वारा थाना खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि मेरे भतीजे प्रिंस से लाईसेंसी बंदूक जो मेेरे भाई संजय के नाम पर थी। उससे गोली चल गयी थी। गोली संजय की जांघ में लग गयी। जिस कारण मेरे भाई की मृत्यु हो गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया। तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तार करने का अशवासन दिया।थाना खतौली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई। अभियुक्त ग्राम गदनपुरा अंती चौराहा पर खड़ा हुआ है।पुलिस मौके पर पंहुची ओर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से व निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 बन्दूक डबल बैरल 12 बोर बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम प्रिंस पुत्र संजय निवासी ग्राम अन्ती थाना खतौली, मुजफ्फरनगर है। अभियुक्त के खिलाफ थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *