स्योहारा:

संगठन की मासिक बैठक में टैक्स के मुद्दों और आधार केंद्र पर चर्चा हुई

रिपोर्टर नौशाद मलिक —————————-स्योहारा

(बिजनौर)। रविवार दिनांक 3 अगस्त 2025 को स्थानीय शाखा कार्यालय स्योहारा में संगठन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री महेन्द्र कुमार शर्मा ने की जबकि संचालन इकबालुजमा द्वारा किया गया।बैठक की शुरुआत में गत बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया गया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इसके पश्चात संगठन के सुदृढ़ीकरण हेतु विस्तार से चर्चा की गई।

सभी सदस्यों ने संगठन को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया। बैठक में नगर पालिका द्वारा लगाए गए टैक्सों की भी समीक्षा की गई। उपस्थित सदस्यों ने स्योहारा की जनता पर बढ़ते टैक्स बोझ को लेकर चिंता जताई और शासन-प्रशासन से टैक्स में राहत देने की मांग की।इस दौरान एक नए आधार केंद्र खोलने की प्रक्रिया पर भी जानकारी साझा की गई। बताया गया कि जल्द ही स्योहारा में एक नया आधार सेवा केंद्र शुरू किया जाएगा, जिससे आम जनता को दस्तावेजों के लिए बार-बार भटकना नहीं पड़ेगा।अंत में सुरेन्द्र सिंह व्यागी ने योग और स्वास्थ्य से जुड़ी उपयोगी जानकारियां साझा कीं और सभी को नियमित योग करने की सलाह दी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *