उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर में लोधेश्वर महादेवा में एक दुःखद घटना घटी और हादसा हो गया महादेवा में स्थित महादेवा चौकी के सामने विद्युत पोल मैं अचानक करंट उतर आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई ।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मृतक परिवारो में कोहराम मच गया मृतकों की पहचान गुलहरिया त्रिलोकपुर निवासी हौसला उम्र लगभग 30 वर्ष और दलित बस्ती गोबरहा निवासी संजय पुत्र नन्हा 30 वर्ष के रूप में हुई कैसे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार सबसे पहले हौसला बिजली के पोल में आए करंट से चिपक गया उसे बचाने के प्रयास में संजय भी करंट की चपेट में आ गया दोनों की ही मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

स्थानीय नागरिकों ने बताया बिजली के खंभे के आसपास लंबे समय से पानी जमा था जिसके कारण अर्थ लेने से करंट फैल गया दोनों युवकों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद प्रशासन ने तत्वरित कार्रवाई की एसडीम रामनगर गूंजिता अग्रवाल मृतकों के परिजनों के घर पहुंची उनके साथक्षेत्राधिकारी गरिमा पंत थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे तहसीलदार विपुल सिंह भी साथ में मौजूद रहे अधिकारियों ने परिवार के साथ मिलकर शोक संवेदना व्यक्ति की व आवश्यक सहायता देने का आश्वासन दिया।

रिपोर्टर रामानंद
