
मरीजों को पानी का दूर हुआ संकट, आश्रम परिवार ने जताया आभार।
बाराबंकी। प्रधानमंत्री की जन कल्याण योजना जल जीवन मिशन में चल रहे भ्रष्टाचार और लेटलतीफी की शिकायत सेवादार मनीष मेहरोत्रा द्वारा प्रधानमंत्री से जून माह में की गई थी।
इस शिकायत में मनीष मेहरोत्रा ने श्री राम वन कुटीर हड़ियाकोल आश्रम में आजतक पानी के कनेक्शन का योजना का लाभ न होने के संबद्ध में लिखा गया था। इस शिकायत को पीएमओ ने बहुत गम्भीरता से लेकर मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश को निर्देशित किया था।
मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर जिलाधिकारी के प्रयासों से आश्रम पर पाइपलाइन बिछा कर मरीजों और तीमारदारों के लिए पानी का कनेक्शन 31 जुलाई को कर दिया गया। जिसके चलते आश्रम को पानी की हो रही किल्लत से निजात मिल गई है। जिसके लिए मनीष मेहरोत्रा एवं आश्रम परिवार ने प्रधानमंत्री का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।
