
मारपीट की घटना से पीड़ित होकर युवक गंभीर रूप से घायल, होकर थाने पहुंच कर दी तहरीर
(बिजनौर), 04 अगस्त ग्राम सफियाबाद बना निवासी एक युवक के साथ रास्ते में कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार शाम लगभग 7:30 बजे की बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अफजाल पुत्र मोहम्मद उमर जब अपनी भाभी के घर से लौट रहा था, तभी मोहल्ले में पहले से मौजूद शोबी पुत्र मुश्तकीम, जुबैर पुत्र सलीम और एक अन्य व्यक्ति (नईम का पुत्र) ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने युवक के साथ अभद्र भाषा में गाली-गलौच की और विरोध करने पर लात-घूंसे व लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की।हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है और शरीर पर कई जगहों पर गुम चोटें पाई गईं। पीड़ित का मोबाइल फोन भी हमलावरों ने तोड़ डाला। किसी तरह से जान बचाकर पीड़ित स्योहारा थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।फिलहाल पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल युवक का प्राथमिक उपचार कराया गया है।
रिपोर्टर नौशाद मलिक ————————स्योहारा
