रिपोर्टर-प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं, के नई सराय इलाके में रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्काबार चलाकर नाबालिग लड़कियों को नशे का आदी बनाने वाले आरोपी अरबाज पुत्र असगर अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर एक नाबालिग हिंदू लड़की से रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाने का गंभीर आरोप है।

अरबाज के खिलाफ सदर कोतवाली में गैंगस्टर, पाक्सो, एनडीपीएस, आईटी एक्ट सहित कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के परिजन केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी खुद कोतवाली में सरेंडर करने पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *