रिपोर्ट अर्पित कुमार त्रिवेदी lशराब के नशे में तीस वर्षीय युवक ने लगाई कुऐं में छलांग मचा हडकंप हुई मौतहरगांव सीतापुर— सीतापुर जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में बुधवार को एक तीस वर्षीय युवक ने शराब के नशे में धुत होकर कुऐं में छलांग लगा दी।गांव में हडकंप मच गया।सूचना पाकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंची हरगांव पुलिस ने कुऐं से युवक को निकलवाकर सीएचसी हरगांव पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर जनपद के अंतर्गत हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बेनीवाइजपुर में बुधवार को उस समय हडकंप मच गया।जब गांव का एक युवक नीरज 30पुत्र मुन्ना लाल शराब के नशे में धुत होकर गांव के एक कुऐं में अज्ञात कारणों के चलते छलांग लगा दी।कुऐं में नीरज के गिरते ही परिवार सहित पूरे गांव में हडकंप मच गया।ग्रामीणों के व्दारा सूचना पाकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंची हरगांव पुलिस नें युवक नीरज को ग्रामीणों की मदद से कुऐं से बाहर निकलवा कर सीएचसी हरगांव पहुंचाया।जहां पर डाक्टरों नें उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव विच्छेदन हेतु सीतापुर भेजा।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *