
मुझे मारकर गायब करने की शिकायत गलत :
बचनूबचनू की पत्नी ने बिजेन्द्र पर बचनू को मारकर गायब करने का लगाया था आरोपकलान।कुख्यात दस्यू सरगना कल्लू यादव के भाई बचनू उर्फ राजवीर यादव ने बुधवार को मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि मेरी पत्नी नन्ही ने पुलिस में शिकायत की है कि जयलाल नगला निवासी बिजेन्द्र पुत्र रामनाथ ने मेरे पति बचनू को मारकर गायब कर दिया है।शिकायत पूर्णतया गलत है।उसने बताया कि वह 24 बर्ष जेल में रहा।जेल में रहते हुए उसकी पत्नी का चाल चलन बिगड़ गया।उसी दौरान उसकी पत्नी नन्ही अपने ममेरे भाई के साथ पत्नी बनकर रहने लगी।जेल से छूटने के बाद उसके समधी जो दरोगा है।उसने मुझे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर मेरी 28 बीघा जमीन अपने नाम करा ली।शेष बची 13 बीघा जमीन मैने बिजेन्द्र के हाथ बेचकर बैनामा करा दिया।इसीलिए नन्ही बिजेन्द्र पर मेरी हत्या कर गायब करने का आरोप लग रही है।मैं वर्तमान में जयलाल नगला में रह रहा हूं।मुझे चार लोगों रामपाल दरोगा, सुमन,नन्ही व रमाकांत से जान का खतरा है।यह लोग कभी भी मेरी हत्या कर सकते हैं।इसलिए मैं वहां भी नहीं रहूंगा।किसी तीर्थ स्थल पर जाकर भगवान का भजन करूंगा।वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नन्ही बचनू के जेल में रहने के दौरान किसी के साथ चली गई।बचनू ने अपनी जमीन अपने समधी के नाम कर दी।कुछ बची हुई जमीन बिजेन्द्र के हाथ बिक्री कर दी।जमीन लेने के लिए नन्ही बिजेन्द्र पर गलत आरोप लगा रही है।बचनू जीवित व सही सलामत है।
