हरदोई…….बिलग्राम चुंगी निवासी कमलेश कुमारी मिश्रा का शहर के महात्मा गांधी रोड स्थित यूनियन बैंक में खाता है। बुधवार को वह अपने अधिवक्ता पुत्र गुंजन मिश्र के साथ चेक से 50 हजार रुपये निकालने बैंक पहुंची थी।यहां उन्होंने कुछ समय के बाद भुगतान भी ले लिया, लेकिन बैंक परिसर में भीड़ की वजह से धनराशि नहीं गिन सकीं। घर आकर रुपये रख लिए। शाम को उन्होंने रुपये गिने तो 50 हजार की जगह एक लाख रुपये थे।उन्होंने पुत्र गुंजन को बताया कि ये पैसे बैंक को वापस करो अन्यथा बैंक और बैंक कर्मचारी का नुकसान हो जाएगा। इसके बाद बैंक को फोन पर जानकारी दी।
कैशियर बृजेंद्र कुमार व कर्मचारी अमित पांडेय महिला के आवास पर पहुंचे और धनराशि वापस ली। बैंक कर्मचारी ने महिला को धन्यवाद दिया।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *