मितौली में महिला आयोग की बैठक में गुल हुई बिजली। मंत्री की मौजूदगी में अंधेरे में ही चलीं मीटिंगः जनरेटर की भी नहीं थी व्यवस्था।लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेशमितौली खीरी। मितौली विकासखंड के सभागार में राज्य महिला आयोग की एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान अचानक बिजली गुल हो गई। इस बैठक में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और मंत्री दर्जा प्राप्त सुजीता कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।बिजली जाने के बावजूद न तो जनरेटर की व्यवस्था थी और न ही कोई वैकल्पिक इंतजाम किया गया था। इसके बावजूद बैठक को अंधेरे में ही सम्पन्न कराया गया। इस बैठक में खंड विकास अधिकारी अमित सिंह परिहार, खंड शिक्षा अधिकारी भगवान राव और इंस्पेक्टर मितौली शिवाजी दुबे सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में बैंक सखी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल हुई। बिजली न होने की स्थिति में भी किसी वैकल्पिक व्यवस्था के न होने पर चर्चा का विषय बना रहा। इस घटना से विकासखंड मितौली की दयनीय स्थिति उजागर हुई है, जहां इतनी महत्वपूर्ण बैठक के लिए भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव देखने को मिला।मितौली खीरीबहुआयामी समाचार मितौली खीरी।संवाददाता योगेश कुमार गौतम

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed