रिपोर्ट-रामानंद
उत्तर प्रदेश बाराबंकी महासचिव कांग्रेस कमेटी वर्तमान सांसद बाराबंकी तनुज पुनिया ने बाराबंकी में खाद की कमी को लेकर उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को लिखा पत्र वैसे भी सांसद तनुज पुनिया किसानों की समस्याओं को लेकर व अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर तनुज पुनिया जनप्रिय सांसद बाराबंकी हमेशा संसद में एक्टिव रहते हैं ।

ऐसा ही नया मामला बाराबंकी में किसानों की खाद की कमी को लेकर आया है जिसमें किसान बरसात में सुबह से लेकर शाम तक सहकारी समितियां एवं इफको केंद्र का चक्कर काट रहे हैं बाराबंकी के किसानों ने पहले से अधिक रकबे में धान की फसल लगाई है इस बार बारिश भी अच्छी हुई है और किसान खुश थे कि इस बार अच्छी खेती होगी लेकिन किसानों के सामने एक अन्य समस्या खड़ी हो गई है जिले में सहकारी समितियां एवं इफको केंद्र में खाद का भंडार कम होने के कारण खाद नहीं मिल पा रही जिन किसानो का पंजीयन हो गया है उन किसानों को भी खाद नहीं उपलब्ध हो पा रही है ।

इसका सीधा असर बाराबंकी जिले में धान की खेती की उपज पर होगा यदि उपज ही कम होगी तो किस को नुकसान उठाना पड़ेगा किसान कर्ज लेकर खेती करता है और ऐसे में उसका कर्ज बढ़ जाएगा।
देश के प्रधानमंत्री किसानों की आय दोगुनी करने की बात करते हैं जब किसानों को समय से खाद ही नहीं मिल पाएगी तो किसानों की आय दोगुनी कैसी होगी किसान हर समस्या का सामना करता है चाहे बारिश हो या गर्मी हो या बाढ़ हो किसानों के लिए अभी भी नया खतरा बाढ़ का भी आने लगा है ऐसे में किसान को समय पर यदि खाद नहीं उपलब्ध हो पाएगी तो अपनी खेत की उर्वरक क्षमता को कैसे बढ़ाएगा किसान और फसल को कैसे पैदा करेगा ऐसी हालत में सांसद जी ने लिखा मेरा आपसे लेख है कि बाराबंकी जिले के किसानों को शीघ्र खाद उपलब्ध कराई जाए जिससे धान की उपज बढ़ेगी और किसानों को राहत दी जा सकेगी।

