*14 वर्षीय बालक को बंधक बनाकर की पिटाई अमानवीय दुर्व्यवहार किया, घटना से कर्मचारियों में भारी रोष गिरफ्तारी की मांग पर अड़े*गोरखपुर। जंगल कौड़िया विकास खंड थाना चिलुआताल के अंतर्गत ग्राम खुटवा निवासी हर्ष मौर्या पुत्र हीरा नन्द मौर्या को विद्यालय से पढ़कर घर की तरफ आ रहा था कि रास्ते में रोक कर सुन्दरम पाण्डेय पत्र त्रिपुरारी पाण्डेय कुसहरा निवासी मजनू पुलिस चौकी से निकट एक हार्डवेयर की दुकान के अंदर बंधक बनाकर प्लास्टिक के पाइप से बहुत ही बेहरमी से मारा पिटा थूक कर हर्ष को जबर जस्ती चटवाया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और कहा कि यह घटना किसी से बताया तो तुझे जान से मारदेंगे बालक ने किसी तरह घर आकर अपने माता से बातें बताई इस घटना से परिवारीजन डरे सहमे हैं।हर्ष की माँ ने बताया कि वह काफी दबंग किस्म का बदमाश है बच्चों में आतंक फैला कर क्षेत्र का नया डान बनना चाहता है इसी का जीता जागता उदाहरण है हर्ष के पिता हीरा नंद मौर्या पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी है हीरा नंद मौर्या ने थाने पर सुन्दरम पाण्डेय पुत्र त्रिपुरारी पाण्डेय के विरुद्ध एफआईआर (प्राथमिकी दर्ज दर्ज)कराई है पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर बदमाश की तलाशी कररही है। इस घटना से आक्रोशित जंगल कौड़िया के सफाई कर्मचारीयों ने ब्लाक पर धरना प्रदर्शन किया और कार्य का बहिष्कार किया और सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक दबंग बदमाश की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक कौड़िया ब्लॉक के अंतर्गत क्षेत्र के सभी गांवों में सफाई कार्य ठप रहेगा । पीड़ित परिवार से सपा का एक प्रतिनिधिमंडल भी मिला और परिवार को न्याय दिलाने की माँग किया । सफाई कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठ गये ।इस धरने का समर्थन ब्लाक के सभी छोटे बड़े कर्मचारी और अधिकारियों ने किया है। प्रदर्शन में शामिल रहे ADO पंचायत, ADO ISB ,ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, ब्लाक के समस्त सफाई कर्मचारी शामिल रहे।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *