रामपुर।आज सदर अस्पताल रामपुर में बड़ी संख्या में हिंदू
मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली महिलाओं और बालिकाओं ने सदर अस्पताल रामपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री डॉक्टर देवेंद्र कुमार वर्मा जी के आफिस में पँहुच कर उनहें टीका लगाया और कलाई पर राखी बांधी।

सब से पहले सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की बड़ी संख्या में छात्राओं ने टीका लगा कर अपने भाई डॉ डी के वर्मा की कलाई पर राखी बांधते हूए उनके सुख शांति की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके जीवन भर रक्षा करने का वचन लिया।


आज बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ राखी का यह त्यौहार हिंदू मुस्लिम बहनों ने अपने भाई मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री डॉक्टर देवेंद्र कुमार वर्मा के साथ मनाया।


सीएमएस डॉक्टर डी के वर्मा ने कहा कि भविष्य पुराण के अनुसार जब देवासुर संग्राम में इंद्र असुरों से हार रहे थे, तब उनकी पत्नी इंद्राणी ने एक रक्षा सूत्र तैयार करके इंद्र की कलाई पर बांधा। जिससे इंद्र देव ने युद्ध में विजय प्राप्त की। कहा जाता है कि इस घटना के बाद से ही रक्षासूत्र बांधने की परंपरा की शुरुआत हुई थी। बाद में सीएमएस द्वारा सभी बहनों-दीदीयों को मिठाई खिलाकर उनहें गिफ़्ट से सम्मानित किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *