बाराबंकी :बाराबंकी जिले की तहसील रामनगर के अंतर्गत संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के अधीक्षक श्री प्रणव श्रीवास्तव द्वारा बाढ़ क्षेत्र की बाढ़ प्रभावित चौकियों का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बाढ़ चौकी लोहटी जई,तपेसिपाह, मड़ ना समेत कई बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया।स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बताया कि किसी भी बाढ़ पीड़ित को स्वास्थ्य से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।

हमारा विभाग हर समय बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए तैयार है।इस अवसर पर रामानुज सिंह,समीर , डॉ वी पी राज यशपाल सिंह,शैलेंद्र प्रताप सिंह (प्रधान प्रतिनिधि)के अलावा ग्राम पंचायत मड़ना की आशा स्वास्थ्य कर्मी रीतू शर्मा,आशा निशा सिंह,आशा रीना राजपूत ,आशा उमास्वरी के अलावा अन्य क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *