गोंडा-जनपद गोंडा के तहसील करनैलगंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम नकहरा का जिला अधिकारी गोंडा प्रियंका निरंजन ने भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना । निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी ने ग्राम वासियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन हर संभव मदद के लिए तत्पर है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की बाढ़ प्रभावित परिवारों को समय से राहत सामग्री सुरक्षित आश्रय स्थल और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाए । जिला अधिकारी ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा किसीभी पात्र व्यक्ति को राहत सामग्री से वंचित न रहना पड़े , निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा स्वयं बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को बाढ़ राहत सामग्री किट वित्त की गई । इस किट में सूखा राशन, आवश्यक दवाइयां ,पीने का स्वच्छ पानी, साफ सफाई की सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल थी। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की प्राथमिकता है कि संकट की इस घड़ी में हर प्रभावित नागरिक तक सहायता समय से पहुंचे। जिला अधिकारी के साथ तहसीलदार करनैलगंज, आपदा प्रबंधन टीम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं ग्राम स्तरीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे । मौके पर मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया ,जिसमें कई ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक दवाई वितरित की गई। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दे और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन से संपर्क करे। साथ ही उन्होंने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और बच्चों एवं बुजुर्गो की विशेष देखभाल करने के लिए जागरूक किया। प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति पर लगा तार निगरानी रखी जा रही हैं। राहत व बचाव के कार्यो को तेजी से अंजाम दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कर्नलगंज ,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्नलगंज सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed