सांडी……आज अघोषित विद्युत कटौती व लो वोल्टेज को लेकर नगर के दर्जनों युवाओं के साथ एक संबोधित ज्ञापन देने के लिए सांडी पावर हाउस मैं काफी युवाओं की भीड़ देखने को मिली युवाओं ने विद्युत कर्मचारियों पर अनेक प्रकार के सवाल उठाएं एवं आरोप लगाए युवाओं ने बताया कि विद्युत विभाग के कोई भी अधिकारी न मिल सका 24 घंटे से विद्युत की आपूर्ति नहीं हुई है अधिकारियों के नंबर नहीं लगते हैं और पावर हाउस के अंदर कर्मचारी सोते हुए मिलते हैं आज तो अधिकारी कक्ष के बाहर ताला ही पड़ा मिला युवाओं के घंटों बैठने के बाद भी कोई संबंधित अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आया ऐसे में युवाओं ने ताला पड़े अधिकारी कक्ष के बाहर अपने ज्ञापन को चस्पा कर दिया
शासन प्रशासन सभी से 24 घंटे में संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की मांग की ऐसा नहीं हुआ तो सांडी की जनता के साथ धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *