पात्र होने पर भी नहीं मिला आवास

औरैया-नगर पंचायत अटसू के वार्ड नं.8 श्याम नगर में एक गरीब परिवार रहता है। जिसने 2016 में आवास के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की थी ।जिसमें उसको आवास के लिए पात्र सीढ़ी में दाखिल किया गया था। और प्रशासन के आदेश के अनुसार नगर पंचायत को प्रार्थी शिव प्रसाद के मकान की जांच के लिए भेजा गया था।

जिसमें प्रार्थी को अपात्र घोषित कर दिया गया। शिव प्रसाद ने बताया है कि कई बार पात्र किया गया और कई बार अपात्र किया गया लेकिन आवास नहीं दिया गया है नगर पंचायत के द्वारा कार्य किया आवास मिलेगा मिलेगा लेकिन आश्वासन देकर आज तक टालते चले आ रहे है। राखी के पूरे परिवार ने आवास के लिए जिलाधिकारी से मांग की है। कि जल्द से जल्द मुझे आवास दिलाया जाए। अगर आवास नहीं दिया गया ।तो निर्जल व्रत कर अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे।

रिपोर्टर रजनीश कुमार

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *