ग्राम पंचायत लहडरा के चचरी गांव में सड़क पर भरा पानी।बाढ़ के चलते मच्छर जनित बीमारों का भय।बाराबंकी जिला की तहसील रामनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत लहडरा के अंतर्गत आने वाले गांव चचरी में आवागमन वाली सड़क पर जल भराव के कारण लोगों का आवागमन दुर्लभ है किसानों की फसले तो पूरी तरह बर्बाद होने के कगार पर है लेकिन लोगों को इस गांव में मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है सूत्रों के अनुसार इस गांव में कोई भी राजस्व कर्मी या जिम्मेदार इस गांव की हालत को देखने तक भी नहीं गया और देखना यह है कि जिम्मेदार सरकार की मंशा पर कार्य कर रहे हैं या उनके निर्देशों को पलीता लगाने का काम कर रहे हैं।जबकि इस गांव दलित लोग अधिकतर रहते हैं।पूर्व सरकारों में यह गांव अंबेडकर ग्राम के तहत चयनित हुआ था।
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा

