15 अगस्त पर सपा नेता रेहान खान ने इमामों और मदरसा छात्रों को कराया भोज, दी धन राशि मोहम्मद असलम लखीमपुर खीरी आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पलिया विधानसभा में 15 अगस्त के मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रेहान खान ने अपने आवास पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर पलिया विधानसभा क्षेत्र की सभी मस्जिदों के पेश इमाम, जिनमें मौलाना कारी खालिद साहब, कारी जाकिर साहब, शेर अफ़ग़ान सहित अन्य शामिल रहे, और दर्जनों मदरसों के सैकड़ों बच्चों ने शिरकत की। रेहान खान ने सभी मेहमानों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया और बच्चों को लिफ़ाफ़ों में बंद धनराशि भेंट की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने देश-विदेश के नागरिकों की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएँ कीं। इस मौके पर रेहान खान ने कहा कि समाजवादी सरकार में रहते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जवानों और नौजवानों ही नहीं, बल्कि हर उम्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए — जिनमें डायल 100 की शुरुआत, नए अस्पतालों का निर्माण और सड़कों का जाल बिछाना शामिल है। उन्होंने सभी से अपील की कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के लिए दुआ करें, ताकि विकास का यह सिलसिला जारी रहे।


