चुनाव आयोग राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपो का दे जवाब  — विक्की रिजवी

कांग्रेस पार्टी के शोसल मीडिया प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने चुनाव आयोग की चुप्पी पर उसकी निष्पक्षता पर उठाया सवाल 

डुमरियागंज-सिद्धार्थनगर। कांग्रेस पार्टी के शोसल मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष विक्की रिजवी ने कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी आरोप को लेकर उठाऐ गऐ सवालो के मुददो का समर्थन करते हुए चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया और निर्वाचन आयोग से मामले मे जवाब देने की मांग की है।

विक्की रिजवी ने प्रेस को जारी विज्ञिप्त के जरिए कहा कि आज पूरा देश नही बल्कि पूरी दुनियां राहुल गांधी के उठाऐ गऐ वोट चोरी के मुददो पर नजर रखे हुए चुनाव आयोग के जवाब के इन्तेजार में है।उन्होेंने कहा कि चुनाव आयोग नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी की बातो का जवाब दिए बिना निकल नही सकते है, हमारे नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव आयोग से 5 मुख्य सवाल किये है।और  इस बीच जब देश के आम व्यक्तियों ने चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपनी तरफ से जांच पड़ताल करने की कोशिस की जा रही थी तो अचानक से चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट ही 2,3 दिनों से बंद कर रखी है जो अपने आप में कई गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। रिजवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है, उसकी निष्पक्षता धीरे धीरे खत्म होने लगी है।निर्वाचन आयोग को साक्ष्यो सहित कांग्रेस सांसद एंव नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी के उठाऐ गऐ मुद्दो का जल्द जवाब देना चाहिए।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed