बहु आयामी समाचार एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 15 अगस्त

लखीमपुर खीरी।
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान की धुन पर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान शहीद पुलिस कर्मियों के आश्रितों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया तथा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पदक, प्रशस्ति पत्र और प्रशंसा चिन्ह प्रदान किए गए।एसपी ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को पंचप्रण की शपथ दिलाते हुए कहा कि पुलिस बल एक अनुशासित संगठन है, जिसके कंधों पर कानून-व्यवस्था सहित अनेक जिम्मेदारियां हैं। उन्होंने सभी को सकारात्मक सोच और निष्ठा के साथ दायित्व निभाने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और कार्यालयों पर भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।इस अवसर पर कुल 22 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया, जिनमें गृह मंत्रालय से “अति उत्कृष्ट” पदक 6, डीजी “यू0पी0-112” से 7, सिल्वर मेडल 4, शौर्य चिन्ह 1, प्रशंसा चिन्ह सिल्वर मेडल 1 और सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह 3 पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *