*स्वाधीनता के सुरों में बंधा विद्या भारती विद्यालय*बहु आयामी समाचार एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 15 अगस्त लखीमपुर खीरी।स्वतंत्रता की गूँज, राष्ट्रप्रेम का रंग और देशभक्ति के गीतों की मधुर लहरियों के बीच विद्या भारती विद्यालय में शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।मुख्य अतिथि डॉ. डी. एन. मालपानी, विद्यालय अध्यक्ष कैलाश नाथ सेठ, कोषाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य मुनेन्द्र दत्त शुक्ल एवं संचालिका हीरा सिंह ने राष्ट्रध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य जी ने मुख्य अतिथि एवं पत्रकार बंधुओं का परिचय कराते हुए स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि डॉ. मालपानी ने “पंचप्रण” का स्मरण कराते हुए भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में नागरिक कर्तव्यों की महत्ता पर बल दिया। मंच से भैया गोविंद मिश्रा ने हिंदी में, शिवांश गुप्ता ने संस्कृत में और अक्षत पांडेय ने आंग्लभाषा में स्वतंत्रता दिवस पर विचार व्यक्त किए।शिशु वाटिका एवं शिशु मंदिर की विभिन्न टोलियों—हितांशी, नमस्वी, अर्पिता, अनन्या, अथर्व और आश्वी पाठक के नेतृत्व में—सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मनोज दीक्षित ने स्वतंत्रता दिवस पर विचार साझा किए, वहीं विजय शंकर तिवारी ने महान क्रांतिकारी अरविंद घोष के जीवन और योगदान का स्मरण कराया।अध्यक्ष कैलाश नाथ सेठ ने सभी भैया-बहनों व अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं, जबकि संचालिका हीरा सिंह ने अतिथियों, अभिभावकों और बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत और मिष्ठान वितरण के साथ हुआ

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *