*स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया*रिपोर्टर – उत्कर्ष गुप्ता – निघासन खीरी – विकासखंड निघासन के अंतर्गत ग्राम पंचायत लुधौरी के चंद्रभाल फूलमती सरस्वती विद्या मंदिर लुधौरी मे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय ने ध्वजारोहण किया। उसके बाद भारतमाता और राधाकृष्ण,सरस्वती जी, लक्ष्मी बाई भगत सिंह,चंद्रशेखर आजाद,इन लोगो की सुंदर-सुंदर झांकियों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। भारत माता पूजन कार्यक्रम,श्री कृष्ण जन्माष्टमी आदि कार्यक्रमों के बारे बच्चों को बताया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। भारत की आजादी के बारे में बच्चों को बताया गया। क्षेत्र में बच्चों की जब प्रभात फेरी निकली। बच्चों में जो उत्साह दिखाई पड़ा। *भारत माता की जय*, *15 अगस्त अमर रहे,* *महात्मा गांधी अमर रहे* आदि नारों के साथ क्षेत्र में बच्चों की आवाज गूंज रही थी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांव के सम्मानित ग्राम बंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य सर्वेश मिश्रा स्कूल स्टाफ, जिला पंचायत प्रतिनिधि संजय गिरी,पवन गुप्ता दिनेश गुप्ता,रहीश अहमद, शीलवंत गुप्ता, डॉ प्रदीप गुप्ता,विकाश गुप्ता, विकाश अर्कवंशी,कमल शुक्ला व ग्रामवासी उपस्थित है

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed