प्रेस विज्ञप्ति जनपद आगरा राष्ट्रवादी पार्टी माननीय राखी भारत जिलाध्यक्ष एवं ब्रांड एंबेसडर भारत श्रृंखला जी के नेतृत्व मे, बाह, फतेहाबाद, टीम के साथ 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर फतेहाबाद में पूरे जोश और उत्साह के साथ दिवस मनाया गया ! ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गया गया ! क्षेत्र में पैदल यात्रा तिरंगा रैली, और वाहन निकाली गई ! सभी क्षेत्रवासियों एवं छोटे-छोटे बच्चों को मिठाई बांटी गई! सभी लोगों ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली ! देश के महान महापुरुषों को याद किया गया ! देश की आजादी और संविधान के बारे में क्षेत्र वासियों को जानकारी दी, पार्टी के उद्देश्य एक भारत श्रेष्ठ भारत से सभी क्षेत्रवासियों को अवगत कराया ! हर घर भारत हर सदस्य भारत की नींव को मजबूत बनाने की शपथ ली, और पार्टी की हर महीने होने वाली आम जनमानस की समस्याओं की ज्ञापन रैली के बारे में जानकारी दी, संविधान के बारे में बताया गया! संविधान से मिलने वाले हर गरीब व्यक्ति को अधिकार से सभी क्षेत्रवासियों को अवगत कराया गया ! राष्ट्रवादी पार्टी के संकल्प हर घर नौकरी हर हाथ रोजगार के बारे में क्षेत्रवासियों को अवगत कराया ! तिरंगा रैली में शामिल रहे पार्टी के सदस्य एवं पदाधिकारी, राखी भारत जी जिलाध्यक्ष एवं ब्रांड एंबेसडर भारत श्रृंखला , जितेंद्र भारत जी जिला अध्यक्ष, सत्यवान भारत जी जिला उपाध्यक्ष, नवाब उर्फ भूरा भारत जी संगठन मंत्री, डॉ. संजय भारत जी जिला सचिव, डॉ. जयप्रकाश महाराज जी जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, डॉ. कल्याण सिंह भारत जी जिला सचिव चिकित्सक प्रकोष्ठ सोनू भारत जी विधानसभा अध्यक्ष, भारत सिंह जी जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी, कृष्णा भारत जी जिला उपाध्यक्ष, अंकित भारत जी तहसील अध्यक्ष, सुन्दर सिंह भारत जी सदस्य, कैलाश भारत जी सदस्य, हरवीर भारत जी सदस्य, संजय भारत जी सदस्य, लोकेश भारत जी सदस्य , शहजाद भारत जी सदस्य, रघुवंशी भारत जी सदस्य, आशा भारत जी सदस्य, एवं बाह, फतेहाबाद, छावनी, विधानसभा और तहसील, और ब्लॉक की समस्त टीम तिरंगा रैली में शामिल रही और बड़े धूमधाम से दिवस मनाया गया !

कृष्णा प्रजापति पत्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed