सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम मदारपुर में काफी समय से चले आ रहे पानी के निकास को लेकर विवाद चल रहा था ।जिसकी शिकायत उप जिलाधिकारी सहसवान महिपाल सिंह के पास पहुंची थी । उन्होंने शिकायत का संज्ञान लेकर स्वयं व प्रभारी निरीक्षक जरीफनगर मनोज कुमार के साथ मौके पर गांव में पहुंचे और उन्होंने चले आ रहे पानी के निकास को लेकर पानी के विवाद का निस्तारण करा दिया। इस दौरान दहगवां खंड विकास अधिकारी मुनव्वर अली, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा सहसवान तहसील मंत्री सतपाल सिंह, राजस्व निरीक्षक रियाजुद्दीन, हलका लेखपाल अच्छे लाल एवं सुमित कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *