बाराबंकी‌। फतेहपुर के स्वास्थ्य केंद्र AVD कर्मचारियों ने कहा वैक्सीनेशन कार्यक्रम में नहीं करेंगे सहयोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात वैक्सीन वाहक(AVD) कर्मचारियों ने सोमवार से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है कर्मचारियों को पिछले 8 महीने से वेतन नहीं मिला है कर्मचारियों का कहना है कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं होगा वह वैक्सीनेशन कार्यक्रम में सहयोग नहीं करेंगे वह क्षेत्र में भी नहीं जाएंगे। वेतन न मिलने से उन्हें परिवार के भरण पोषण में भारी कठिनाइयों हो रही हैं। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें कई बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक से लेकर उच्च अधिकारियों CMOऑफिस जिला लेवल तक एक प्रार्थना पत्र भी दिया गया ।अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि बजट न होने से वेतन मिलने की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। वेतन न मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed