बाराबंकी। कावड़ यात्रा, श्री कृष्णा जन्माष्टमी व चेहुल्लुम त्यौहार को सकुशल सम्पन कराने पर सोमवार को हिन्दु सुरक्षा सेवा संघ के जिला प्रभारी मोहित कुमार वर्मा ने प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह को माला पहना कर एव अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।
बताते चले कि पूरे सावन माह तक क्षेत्र मे चलने वाली कावड़ यात्रा मे शामिल होने वाले शिवभक्तो पर फूल वर्षा एव खाने पीने की सुचारु रुप से व्यवस्था करने पर क्षेत्रीय जनता मे पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच बनी।

त्यौहारो के सम्पन होने पर हिन्दु सुरक्षा सेवा संघ सिद्धपीठ अयोध्या के राष्ट्रीय अध्यक्ष महन्त राजू दास के आदेश पर सोमवार को जिला प्रभारी योगी सेवक मोहित वर्मा ने अपने तमाम साथियो के साथ थाने पर पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह को अंगवस्त्र एव माला पहनाकर स्वागत किया।
योगी सेवक मोहित वर्मा ने कहा कि कावड़ यात्रा, जो भगवान शिव के भक्तों द्वारा हर साल आयोजित की जाती है, इस वर्ष भी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस यात्रा के दौरान, प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके क्रम मे पुलिस का सम्मान करना हम सभी का दायित्व बनता है ।
इस मौक़े पर जितेंद्र वर्मा, मन्नू रावत, पप्पू नौबस्ता, आकाश वर्मा, अरुण कुमार सिंह, पवन विश्वकर्मा ने प्रभारी निरीक्षक का स्वागत किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *