बाराबंकी। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदो की याद में ग्राम बांसा में चेहल्लुम पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। रविवार की देर रात्रि चौको एव पिंडालो में रखी गयी ताजियों की जियारत के लिए रात्रि भर जायरीन चलते रहे। तथा भोर में निकाला गया ताजियों का जुलुस देर शाम कर्बला पहुँचा जहाँ पर नम आँखों के साथ ताजियों को दफन किया गया।
पैग़म्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लाह वालेवसल्लम के नवासे हजरत इमाम हुसैन (रजि0) एव उनके 72 साथियों की शहादत की याद में ग्राम बांसा में रविवार की शाम को चौको एव भव्य पिंडालो में ताजिये रखे गये और सोमवार की भोर सादगी एव अक़ीदत के साथ ताजियों का जुलुस निकाला गया। जुलुस निर्धारित मार्गो से घूमता हुआ देर शाम को कर्बला पहुँचा जहाँ नम आँखों के साथ ताजियों को दफन किया गया। ग्राम बड़ागाँव की अंजुमन गुलाम जाने हुसैन सहित , बांसा, जकरिया जैदपुर की अंजुमनों द्वारा नोहेख्वानी की गयी तथा अकीदतमंदों द्वारा जगह जगह शबील व पुलाव सहित खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *